पटना- CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से हो चुकी है. पश्चिम चंपारण में नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सरकार जिलों के विकास के लिए खूब काम करेगी.
मौके पर उन्होंने कहा, अब कभी भी हमलोग पीछे नहीं होंगे, बहुत आगे बढ़ेंगे. राज्य के जिलों का विकास होगा. इसमें केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. कई तरह के काम किए जाएंगे.
शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम होगा. सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी. खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी..इससे फायदा यह होगा कि बिहार देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जाएगा.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। हमला करते हुए उन्होंने कहा कि काम तो हमलोग ही करते हैं और इसमें केंद्र सरकार सहयोग करती है, लेकिन कुछ लोग इधर-उधर की बातें करते हैं. ये लोग कभी काम किया था, पहले कितना बुरा हाल था.
जनसंवाद में नीतीश कुमार ने कहा, “पश्चिम चंपारण के लिए सरकार ने 8 योजनाओं की स्वीकृति दी थी, जिसपर काम चल रहा है. इसको जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा. जिले के गंडक नदी के पार वाले प्रखंडों के लिए डिग्री कॉलेज खोला गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं हो.”
बेतिया शहर के मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण, बेतिया स्टेडियम में आधूनिक सुविधाओं का विकास, बेतिया में बाइपास निर्माण, अद्योगिक क्षेत्र का विस्तार, जिले के मननपुर से उत्तर प्रदेश सीमा और इनरवा से वाल्मीकिनगर तक दो सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. जिले में लव-कुश पार्क का निर्माण किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हर घर बिजली पहुंचा दिया गया है. अब हम लोग एक-एक घर के छत के ऊपर सोलर लगाने का व्यवस्था कर रहे हैं. महिलाओं और वृद्धा पेंशन में वृद्धी कर पैसा देने का काम किया.
जीविका दीदियों को रोजगार को बढावा देने के लिए 2 लाख देने की. महिलाओं के लिए 35% आरक्षण दिया, हर क्षेत्र में हर समाज के लोगों के लिए हर काम करने का प्रयास किया.
यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जिले में 153 करोड़ की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29 करोड़ की लागत से 36 योजनाओं का उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री के साथ सुबे के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा व जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी व आपदा मंत्री नारायण साह व कई गणमान्य मौजूद रहे.








