बेतिया- बिहार के बेतिया जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और वहां जमकर लाठी-डंडे चले. मारपीट में दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष आमने-सामने होकर एक-दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं.
एक पक्ष से घायल होने वालों में शेख आरस, शेख एनुल्लाह, शेख साहब, शेख तबरेज, परवेज मुशर्रफ और शेख पैगाम शामिल हैं. तो वहीं दूसरे पक्ष से शेख रुस्तम, शेख मुस्ताक, शेख इकराम और शेख इश्खार घायल बताए जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सभी घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
वहीं इस मामले में घायल शेख तबरेज ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पिछले 80 वर्षों से उनके जोत में है और उनके पास इसका करंट रसीद भी मौजूद है.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








