ओडिशा- आपने अक्सर पुरुषों को फुटबॉल खेलते हुए देखा होगा, लेकिन इन दिनों साड़ी में फुटबॉल खेलती महिलाओं का एक वीडियो सुर्खियों में है. ये वीडियो ओडिशा के माओगढ़ का है, जहां ये अनोखा फुटबॉल मैच आयोजित किया गया. इस मैच में महिलाओं ने साड़ी पहनकर अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति अपना लगाव दर्शाया.
इस प्रतियोगिता को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित था. वायरल वीडियो ओडिशा की सुंदरगढ़ जिले के कोएडा ब्लॉक सेंबिया पंचायत बडबलिजोर गांव का बताया जा रहा है. खिलाड़ी महिलाओं ने साबित किया कि ‘नारी साड़ी में भी भारी है’.
मैच की सबसे खास बात यह रही कि इसमें 25 से 40 साल तक की महिलाएं शामिल थीं. महिलाओं ने साड़ी में भी जमकर दौड़ लगाई. दरअसल, जागरुकता को फैलाने के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने साबित किया कि वे साड़ी पहनकर सिर्फ चूल्हा-चौका तक ही सीमित नही हैं, बल्कि वे खेल के मैदान पर मैच खेलने का हुनर भी रखती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








