हजारीबाग- कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आरा भुसाई गांव में संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का समान बरामद हुआ है.
इस मामले में सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 53 पेटी नकली विदेशी शराब जब्त की गई है. जिसकी अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपये आंकी गई है. छापेमारी के दौरान शराब निर्माण और तस्करी में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद किया गया है.
इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. उत्पाद विभाग का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








