रोहतास- रोहतास में भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना जिले के कछवा थाना क्षेत्र के दनवार रोड की है. बताया जा रहा है कि कुहासा तथा धुंध के कारण एक बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई.
मृतक पप्पू कुमार एवं सरोज कुमार आपस में ममेरा-फुफेरा भाई लगते थे. हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बालू घाट में काम करते थे तथा बाइक से बालू घाट आज जा रहे थे. इसी दौरान धुंध और कुहासा के कारण एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए. जिससे पप्पू और सरोज दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








