मोतिहारी- नेपाल में फैली हिंसा को देखते हुए रक्सौल बॉर्डर (भारत-नेपाल सीमा) पूरी तरह सील कर दिया गया. मैत्री पुल सहित सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर आवाजाही रोक दी गई है. भारत की ओर से सीमा सुरक्षा बल ने अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं.
मैत्री पुल पर भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी है. हर वाहन और पैदल यात्री की सघन जांच की जा रही है. डॉग स्क्वायड की टीमें भी बॉर्डर पर तैनात कर दी गई हैं, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके. भारतीय पक्ष से केवल एम्बुलेंस और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है.
दरअसल, पर्सा जिले के बीरगंज में धनुषा धाम है. यहां पर दो समुदायों के बीच हिंसा फैल गई. स्थिति को बहुत हद तक नियंत्रित कर लिया गया है. हालांकि पूरे बीरगंज इलाके बिहार से सटी सीमाओं पर नेपाल पुलिस गश्त लगा रही है. बीरगंज में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं. कर्फ्यू के कारण शहर में गश्ती जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीमा सील होने से स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि सीमा बंद होने से उनकी आजीविका पर संकट आ गया है. एक व्यापारी ने कहा, हर रोज सैकड़ों ट्रक नेपाल से माल लाते थे, अब सब रुक गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








