डेस्क- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सोमवार देर रात तबीयत खराब हो गई है। आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
डॉक्टरों की एक टीम निगरानी में लग गई है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। डॉक्टर की टीम ने बताया कि उन्हें ठंड और प्रदूषण की वजह से दिक्कत हुई थी।
बता दें कि सोनिया गांधी काफी समय से बीमार चल रही हैं। सोनिया गांधी रेगुलर चेकअप के लिए भी अस्पताल जाती रहती हैं। इस बार तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के बताया कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले प्रभाव से उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। बताया कि एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को आगे की निगरानी और उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी हालत बिल्कुल स्थिर है। इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है और उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं। उनकी हालत में सुधार के आधार पर इलाज करने वाले डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला एक-दो दिन में लेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








