डेस्क- बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और मामला सामने आया है. जेस्सोर जिले के मणिरामपुर उपजिला में सार्वजनिक स्थान पर एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
मृतक की पहचान 45 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है. वह केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव का रहने वाला था और तुषार कांति बैरागी का बेटा था.
यह घटना सोमवार शाम मणिरामपुर के वार्ड नंबर 17 स्थित कोपालिया बाजार इलाके में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार राणा प्रताप बाजार में मौजूद था, तभी अज्ञात हमलावर या हमलावरों ने उस पर अचानक गोलियां चला दीं. गोलियां लगते ही राणा प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई. लोग डर के कारण इधर उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही मणिरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंतरण में लिया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.








