डेस्क- वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया.
बेनोनी में खेले जा रहे इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 21 गेंदों में 10 छक्के जड़ दिए. मैदान पर जो भी गेंदबाज आया, वैभव ने उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ खेला और दर्शकों को एक के बाद एक रोमांचक शॉट्स देखने को मिले.
245 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव की फिफ्टी के सहारे तेज शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर के पावरप्ले-1 में 2 विकेट पर 103 रन बना डाले थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वैभव सूर्यवंशी ने मजोला की गेंद पर अपना सातवां छक्का लगाया और इसके बाद आठवां छक्का जड़ते ही सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. खास बात यह रही कि इस अर्धशतक में एक भी चौका शामिल नहीं था.
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी का असर इतना गहरा था कि एक समय खेल को रोकना पड़ा. जब उन्होंने अपना सातवां छक्का लगाया, तो गेंद मैदान से बाहर चली गई और काफी देर तक ढूंढने के बावजूद नहीं मिली.
इसके चलते खेल कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. गेंद बदली गई, लेकिन सूर्यवंशी के इरादे नहीं बदले और उन्होंने अगली ही गेंदों पर फिर से बड़े शॉट्स खेलना जारी रखा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आखिरकार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रूसकैंप ने वैभव सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी पर ब्रेक लगाया. बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सूर्यवंशी ने गेंद को कवर्स के ऊपर हवा में खड़ा कर दिया, जहां डैनियल बॉसमैन ने आसान कैच लपक लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 283.33 का रहा.








