लोहरदगा- रविवार को बड़ा हादसा होने से बच गया जहां, क्षतिग्रस्त रेलवे पुल से होकर राजधानी एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस और लोहरदगा रांची मेमू पैसेंजर गुजर गई. इसके बाद समय रहते रेलवे ब्रिज से पहले रांची-लोहरदगा ट्रेन को रोका गया.
जब क्षतिग्रस्त रेलवे पुल के पिलर पर इंजीनियरिंग स्टाफ की नजर पड़ी तो तत्काल पुल से ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया है. खबर सामने आने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है. रेलवे ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
मामले को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को फिलहाल अपने नियमित मार्ग लोहरदगा के बजाय मेसरा-बरकाकाना-टोरी होकर चलाने की बात कही है. वहीं आगामी सात जनवरी तक लोहरदगा रेलवे स्टेशन से रेल गाड़ियों का परिचालन बाधित रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची-सासाराम एक्पसप्रेस को रांची से आगामी पांच से सात जनवरी तक कैंसिल कर दिया गया है. वहीं सासाराम-रांची एक्सप्रेस को छह से आठ जनवरी तक कैंसिल किया गया है. जबकि पांच से लेकर सात जनवरी तक मेमू पैसेंजर को रांची से लेकर नगजुआ तक की सीमित किया गया है.
रेलवे ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि लोहरदगा स्टेशन तक कोई भी ट्रेन नहीं आएगी. रेलवे की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाइन में कोयल नदी पर बने रेलवे पुल संख्या 115 में पिलर संख्या चार और पांच में दरार आने के बाद इंजीनियरिंग स्टाफ द्वारा 10.10 पूर्वाह्न में इस पुल से ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








