यूपी- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है.
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे. आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती भी हो गई थी. इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जैसे ही रोहित को इस बात की जानकारी हुई कि उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है, वह मानसिक तनाव में आ गया. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह घर से निकल गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा.
रोहित की मां ने करीब तीन घंटे तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद वह थक-हारकर घर लौट आईं. रविवार सुबह रोहित के पिता और छोटा भाई उसकी तलाश में गांव के बाहर स्थित एक बगीचे की ओर गए.
बगीचे में पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि रोहित का शव पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ है. यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव मे अफरा-तफरी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.








