डेस्क- भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने नया साल शुरू होते ही बड़ा फैसला किया है. आयोग ECINet ऐप को इसी महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुका है.
इससे पहले आयोग ने ECINet को और स्मार्ट बनाने के लिए 10 जनवरी तक लोगों से सुझाव मांगे हैं, यानी चुनाव आयोग चाहता है कि देश की जनता भी सुधार प्रक्रिया में भागीदार बने, ताकि चुनाव आयोग की ऑनलाइन सर्विस ज्यादा तेज, सरकार और पारदर्शी बने
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, लोग 10 जनवरी 2026 तक ECINet ऐप डाउनलोड करके सर्फिंग करें और कोई भी कमी पेशी नजर आए तो चुनाव आयोग को अपना सुझाव भेजें. इसके लिए लोग ऐप में ही Submit Suggestions टैब के जरिए फीडबैक दे सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ECINet ऐप को लोग गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी सीधी निगरानी करेंगे.
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में साल 2025 में हुए उपचुनाव में मोबाइल ऐप का सफल ट्रायल किया गया था. उस दौरान मिले फीडबैक के आधार पर ऐप में बदलाव किए गए हैं.
अब न सिर्फ लोगों से सुझाव मांगे गए हैं, बल्कि CEO, DEO, ERO, पर्यवेक्षक और क्षेत्रीय अधिकारी स्तर तक के उपयोगकर्ताओं के सुझाव भी मांगे गए हैं. मिलने वाले फीडबैक के बाद आवश्यक बदलाव करके ऐप को और ज्यादा सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








