वैशाली- बिहार के वैशाली में पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने घर मे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव की है। सुसाइड करने से पहले युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह अपनी जान देने जा रहा है।
मृतक़ कि पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी पप्पू भगत के रूप में हुई है जो पिछले दो साल से अमृतपुर गांव में घर बनाकर रह रहा था और वहीं से ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
बताया जा रहा है कि पप्पू भगत और उसकी पत्नी रिंकी देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसके बाद पप्पू भगत तनाव में रहने लगा था इसी बीच कल देर रात पप्पू ने खुदकुशी करने की योजना बनाई लेकिन उससे उससे पहले पत्नी को वीडियो कॉल किया और पत्नी को बताया कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। पत्नी जब तक आस पास के लोगो को खबर कर पाती उससे पहले ही पप्पू ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
जब गांव के लोग उसके घर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वैशाली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।








