धनबाद- धनबाद के कतरास थाना के रामकनाली ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग से कुछ लोगों ने न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि उसके साथ मारपीट भी की. नाबालिग ने घटना से आहत होकर आत्महत्या कर ली.
घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मां ने बेटी की मौत के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मृतक की मां आरती देवी के मुताबिक 1 जनवरी को उसकी बेटी के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई थी. बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा गया था. इस घटना से परेशान होकर वह काफी आहत हो गई और आत्महत्या कर ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरती ने कहा कि, ‘पति पहले ही छोड़कर जा चुका है. बेटा बाहर काम करता है. हम पेट्रोल पंप में काम कर अपना और अपनी बेटी का भरण पोषण करते हैं.’
पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां आरती देवी ने पुलिस में शुक्रवार को लिखित शिकायत की थी. चार लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है:








