देवघर- देवघर के पदमपुरा गांव में शनिवार की सुबह एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई जहां एक महिला और उससे लिपटी एक साल की मासूम का शव बरामद किया गया.
शनिवार की सुबह जैसे ही गांव वालों को घटना की जानकारी मिली, कुएं के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव में सन्नाटा था, आंखें नम थीं. काफी मशक्कत के बाद जब कुएं से मां-बेटी के शव निकाले गए, तो वहां मौजूद लोग खुद को संभाल नहीं पाए. मासूम बच्ची मां की छाती से लिपटी हुई थी.
घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के पति विष्णु यादव एवं ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. मृतका के भाई उपेंद्र यादव ने कहा कि गुड़िया देवी लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पति द्वारा मारपीट, पैसे और गाड़ी की मांग आम बात थी. विरोध करने पर बेटी को मार देने की धमकी तक दी जाती थी. उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बताया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार और एसडीपीओ अशोक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है, लेकिन मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर जांच की बात कही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








