मधुबनी- बिहार के मधुबनी जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां केवल संदेह के आधार पर एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. यहां दो युवकों ने अवैध ‘बांग्लादेशी’ घुसपैठिया समझकर उसके साथ ना केवल बुरा बर्ताव किया बल्कि बुरी तरह से पीटा भी.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई है. पुलिस ने एक्श लेते हुए आरोपी युवकों की पहचान कर केस दर्ज कर लिया है.
मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने पीटीआई को बताया कि सोशल मीडिया सेल द्वारा वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह घटना राजनगर थाना क्षेत्र के चकदा गांव की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच में पाया गया कि जिस व्यक्ति की पिटाई की जा रही है, वह कोई घुसपैठिया नहीं बल्कि बिहार के ही सुपौल जिले के बीरपुर का निवासी है. वह पेशे से राजमिस्त्री है और यहां मजदूरी का काम करता है.
पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली है, जो राजनगर के ही स्थानीय निवासी हैं. इनके खिलाफ ‘हत्या के प्रयास’ की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








