नवादा- नवादा जिले के अकबरपुर थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दरोगा एक केस डायरी में मदद करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी रोकने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था ।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना को नवादा निवासी विकास कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अकबरपुर थाना कांड संख्या 484/25 में उनके बहनोई और भगना को गिरफ्तार नहीं करने और केस डायरी में मदद करने के एवज में पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है । शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया ।
आरोप की पुष्टि होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया । शुक्रवार को जैसे ही आरोपी दरोगा प्रमोद कुमार ने अकबरपुर थाना के गेट पर परिवादी से 25,000 रुपये की रिश्वत ली, सतर्क निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया । टीम ने दरोगा के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








