हजारीबाग- पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से बारह मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड और 10 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं.
पुलिस को प्रतिबिंब एप पर प्राप्त शिकायत और डाटा के आधार पर सूचना मिली थी. पता चला था कि थाना क्षेत्र के भेलवारा के आसपास एक गिरोह सक्रिय है, जो फर्जी वेबसाइटों पर एस्कॉर्ट सर्विस के विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेकर डिजिटल माध्यमों से ठगी करता है. संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी इसी इलाके में ट्रेस की गई.
सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास रात करीब एक बजे एक कार को रोका, जिसमें सवार छह लोगों की गतिविधि संदिग्ध पाई गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ में सभी के साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 12 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 10 डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में टिंकू रवानी, इंद्रदेव रवानी, कुंदन कुमार, मुन्नू कुमार, सूरज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं.








