पटना- आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है. इस मौके पर परिवार से अलग चल रहे तेजप्रताप यादव अचानक 10 सर्कुलर रोड पहुंच गए. उन्होंने मां राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी, केक काटा और आशीर्वाद लिया.
पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया पर राबड़ी देवी के साथ की तस्वीरें साझा की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां. आप हमारे परिवार की जान हैं.
हर हंसी, हर प्रार्थना, हर उस पल के पीछे की स्थिर सांस जो घर जैसा लगता है. यह जिंदगी जो हम जी रहे हैं गर्मजोशी भरी, अधूरी, प्यार से भरी, आपकी वजह से है. आपने इसे तबतक संभाले रखा, जबतक हमें पता भी नहीं था कि संभाले रखने का क्या मतलब है.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजप्रताप यादव ने आगे लिखा, ‘आप मेरी सबसे गहरी प्रेरणा हैं. आपने बिना किसी शर्त के प्यार किया.. और तब भी मजबूती से खड़ी रहीं, जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना भारी था. कहते हैं कि भगवान मां को तब भेजते हैं, जब वह एक साथ हर जगह नहीं हो सकते. हम सभी बहुत ज्यादा खुशकिस्मत हैं, क्योंकि हमारे पास आप हैं.’
बता दें कि पिछले साल तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. पहले ही पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ तलाक के मुकदमे का सामना कर रहे तेजप्रताप के इस नए रिश्ते के सामने आने के बाद लालू यादव ने उनको पार्टी और परिवार से निकाल दिया था. तेजस्वी यादव ने भी पिता के फैसले को सही ठहराया था. तब से तेज़ प्रताप परिवार से अलग चल रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








