डेस्क- साल के पहले दिन महंगाई ने झटका दिया है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) महंगा हो गया है.
महानगरों में सिलेंडर की कीमत में 100-115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो बीते 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में अप्रैल 2025 के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है.
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 111 रुपये महंगा हुआ है, जबकि चेन्नई में 110 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,691.50, मुंबई में 1,642.50, कोलकाता में 1,795 और चेन्नई में 1,849.50 रुपये हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं रांची में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में 111.50 रुपये बढ़े हैं, जिसके बाद कीमत 1,844.50 हो गई है. इसके अलावा अन्य कई शहरों में कीमतें 1,850 के आसपास पहुंच चुकी हैं.
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं की लागत बढ़ जाएगी. ऐसे में वे आने वाले दिनों में खाने के दामों में बढ़ोतरी करेंगे, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में खाना खाना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा.
हालांकि, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू सिलेंडर के कीमत में आखिरी बार अप्रैल 2025 में बदलाव हुआ था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








