धनबाद- धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया नदी काली माटी कॉलोनी में नए साल पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. बाइक पर सवार युवकों ने फ़िल्मी स्टाइल में दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर अंधाधुंध फायरिंग की.
इस घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना पैसे के लेन-देन को लेकर हुई बताई जा रही है. फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक काली मंदिर की दिशा से कॉलोनी की ओर आए. पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कॉलोनी में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. फायरिंग करने वाले युवक का नाम युवराज बताया जा रहा है.
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने करीब 6 खोखे बरामद किए हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.” आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.








