पटना- बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने अपनी ही सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए सीधे तौर पर गृह विभाग और उसके मंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदार ठहराया है।
गौरव सिंह राणा ने कहा कि जब से गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी को मिला है, तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का नंगा नाच चल रहा है।
सम्राट चौधरी से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है, ऐस में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जब तक गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के हाथ में था, तब तक बिहार में इतनी हत्याएं नहीं होती थीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि एनडीए सरकार में शामिल दल के वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह का बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष पहले से ही बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेर रहा है. अब देखना यह होगा कि जेडीयू नेता के इस बयान बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








