भोजपुर- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरा सदर प्रखंड कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव को निगरानी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस की टीम आरा पहुंची और सत्यापन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के पीपरा निवासी शिकायतकर्ता नवीन कुमार सिंह की बेटी की शादी दरियापुर गांव में हुई है. उनकी बेटी अपनी सास का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले चार महीनों से आरा सदर प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही थी.
आरोप है कि दौलतपुर पंचायत के पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद ने प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता के अनुरोध पर रकम घटाकर 10 हजार रुपए पर सहमति बनी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायतकर्ता के अनुसार, पंचायत सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक पैसा नहीं देंगे, तब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनेगा. फॉर्म पर बीडीओ से हस्ताक्षर कराने के बावजूद पंचायत सचिव टालमटोल करते रहे और बार-बार रिश्वत की मांग करते रहे.
इसके बाद पीड़िता ने 29 दिसंबर को विशेष निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई. सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर निगरानी विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची.
मंगलवार को जब पंचायत सचिव उप प्रमुख के चैंबर के पास शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेकर टेबल के नीचे रख रहा था, तभी टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
‘








