रांची- झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारे कर्मचारी की अगर आकस्मिक मौत होती है तो उनके परिजनों को बैंक एक करोड़ रुपए देगी. यह अनुबंधकर्मियों को भी देय होगा. सब की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि हमलोगों ने इसके लिए विभिन्न बैंकों से करार किया है. यह 25 साल का युवा राज्य है. सभी लोग राज्य के सर्वांगीण विकास में लगे. अभी इस राज्य में काफी क्षमता है. हमलोग भारत सरकार की नजर में उनके विरोधी हैं.
लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों होता है. दोनों का सोच सकारात्मक रहे तो देश और राज्य का विकास निश्चित है. आज झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है. आज हजारों-करोड़ रुपए केंद्र के पास बकाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम ने कहा कि आज झारखंड सुख, शांति और अमन चैन के साथ आगे बढ़ रहा है. रोजगार भी मिल रहा है. अब वो दिन दूर नहीं जब घर में दाई खोज रहे हों तो हमलोग उनके यहां बर्तन मांजने की स्थिति में न आ जाएं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र बांट रहे थे जहां उन्होंने ये बातें कही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








