डेस्क- भारत और बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 31 दिसंबर को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकी बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को निधन हो गया।
विदेश मंत्री बुधवार को ढाका जाएंगे। बता दें कि ढाका में ही खालिदा जिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे बढ़ाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
बता दें कि खालिदा जिया का आज सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान 80 साल की उम्र में निधन हो गया। जिया को 23 नवंबर को फेफड़ों में संक्रमण के कारण राजधानी ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से दिल की बीमारी, मधुमेह, गठिया, लिवर सिरोसिस और किडनी की समस्याओं सहित कई शारीरिक बीमारियों से पीड़ित थीं और इस महीने की शुरुआत में उन्हें अपनी बीमारियों के उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए लंदन भेजा गया था।
आज सुबह अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि बेगम जिया के बेटे और BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।








