डेस्क- कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है. सूत्रों के अनुसार, 24 वर्षीय रेहान ने बेहद निजी प्रोग्राम में अपनी 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को सगाई की अंगूठी पहनाई और अब जल्दी ही वे दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई हुई है और जल्दी ही शादी की तारीख अनांउस की जा सकती है.
बता दें कि रेहान और अवीवा की सगाई पर दोनों परिवारों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में थे और हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था.
रेहान और अवीवा ने अपने परिजनों से शादी की बात की और वे मान गए. परिजनों की सहमति से ही सगाई हुई है. सगाई का कार्यक्रम बेहद प्राइवेट रहा, जिसमें दोनों परिवार और करीबी लोग एवं रिश्तेदार ही मौजूद थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रेहान इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं. नेचर फोटोग्राफी उनका पैशन है और वे ट्रैवलिंग का भी शौक रखते हैं. रेहान दिल्ली में ही बीकानेर हाउस में ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से सोलो एग्जीबिशन भी ऑर्गेनाइज कर चुके हैं, जो क्रिकेट खेलते समय उनकी आंख में चोट लगने के बाद लाइट, प्लेस और टाइम को लेकर उनके अनुभवरों पर बेस्ड थी.
रेहान पॉलिटिक्स से दूर रहते हैं. दिल्ली और देहरादून से स्कूलिंग के बाद रेहान हायर एजुकेशन के लिए लंदन चले गए थे. वहीं रेहान की मंगेतर अवीवा बेग दिल्ली की ही रहने वाली है और वे भी फोटोग्राफर हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








