डेस्क- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुद से गंगासागर पुल बनवाने की बात कही है. सीएम बनर्जी ने सोमवार को न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास किया. जहां उन्होंने ये घोषणा की.
उन्होंने कहा, ‘हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है. मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी. मैं 5 जनवरी को इसकी नीव रखूंगी. अगले दो सालों में यह पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा. जनवरी के दूसरे हफ्ते में हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं.’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कई लोगों ने कहा है कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं, लेकिन मैं धर्मनिरपेक्ष हूं. सभी धर्मों में विश्वास करती हूं. मुझे बंगाल से प्यार है. मुझे भारत से प्यार है. हम सभी जातियों और सभी धर्मों से प्यार करते हैं. यही हमारी विचाराधारा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं. जब मैं गुरुद्वारा जाती हूं, तो कोई सवाल नहीं उठता. अगर मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो कुछ लोगों को आपत्ति होती है.
दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास किया. यह मंदिर करीबन 15 एकड़ में बनेगा. ममता सरकार ने इसके लिए 263 करोड़ का फंड जारी करेगी. यह अगले दो साल में पूरा होगा. शहीदी दिवस के दिन ममता बनर्जी ने मां दुर्गा को समर्पित मंदिर बनाने का ऐलान किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








