धनबाद- धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां दो युवकों की जान चली गई. हाई स्पीड में जा रही एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई.
जिस कारण ये हादसा हुआ है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार दोनों युवक सिंदरी की ओर से आ रहे थे और इसी दौरान सेवन डेज होटल के पास खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतकों की पहचान एनबीसीसी कॉलोनी निवासी रितेश मोदी और जेलगोड़ा निवासी जीतू पासवान के रूप में हुई है. इन दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है.
इस दुर्घटना के संबंध में स्थानीय निवासी अभिषेक पांडे ने बताया कि पाथरडीह सेवन डेज होटल के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








