रांची- संथाल परगना में आदिवासियों की जमीन पर बांग्लादेशी घुसपैठिए कब्जा जमाए बैठे हैं. उन्होंने कहा कि सिदो- कान्हू की धरती पर अवैध रूप से बांग्लादेशियों ने आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन कब्जा कर लिया है. इसका खुलासा जल्द होने वाला है. झारखंड में SIR शुरू होने वाला है और SIR के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. यह कहना है भाजपा नेता चम्पई सोरेन का.
चम्पई सोरेन मीडिया से बात कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद होने की पहल को ऐतिहासिक बताया.
उन्होंने कहा कि अब आदिवासी समाज अपनी लिपि से समझ सकते हैं और संविधान को जान सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह काफी गर्व का विषय है. चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम आदिवासी समाज के प्रति सम्मान को दर्शाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने संथाल परगना का दौरा शुरू किया है. इस क्रम में उन्होंने देखा कि संथाल में आदिवासी समाज जागरूक हो रहा है.
इस दौरान हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. चंपाई सोरेन ने कहा कि इस सरकार में राज्य का जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया है. राज्य में कहीं भी विकास नहीं दिख रहा है.








