धनबाद- धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि सरिया बाजार से कार एक महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जा रही थी, इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कार चालक संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में कार में सवार 95 वर्षीय महिला ललिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके बेटे 57 वर्षीय रामदेव यादव और उनकी 35 वर्षीय बेटी गीता देवी को इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








