डेस्क- फिल्म अभिनेता अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ से अचानक किनारा कर लिया। जिसके बाद प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अक्षय को लीगल नोटिस भेजा है और मुआवजा की मांग की है.
बताया जा रहा है कि एक्टर अक्षय खन्ना ने फिल्म के मेकर्स के साथ फाइनेंशियली और क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म से अलग होने का फैसला किया है।हालांकि प्रोड्यूसर ने इस बात से इंकार कर दिया.
प्रोड्यूसर ने कहा कि फीस का कोई इश्यू नहीं था। बल्कि मामला अक्षय के लुक का था। अक्षय की फीस पहले ही तय हो चुकी थी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने उनके लुक पर काम शुरू कर दिया था। फिर भी, धुरंधर रिलीज से पहले अक्षय ने कहा कि उनका किरदार गंजा था, लेकिन वे बाल लगाना चाहते हैं क्योंकि लोगों ने धुरंधर के लुक की तारीफ की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने समझाया कि दृश्यम 3 दूसरी फिल्म के ठीक 6 घंटे बाद शुरू होती है, इसलिए बाल असंभव हैं। अक्षय ने पहले मान लिया था, लेकिन बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें भड़का दिया।
धुरंधर रिलीज वाले दिन ही अक्षय ने मैसेज कर फिल्म से हटने की बात कही, बिना कारण बताए। फोन भी नहीं उठाए। इससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ। शूट 16 दिसंबर को शुरू हो चुका था, सेट तोड़ना पड़ा। कुमार ने अक्षय को लीगल नोटिस भेजा है और मुआवजा लेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








