डेस्क- 1 जनवरी 2026 से सिर्फ साल ही नहीं बदलने वाला है. बल्कि कुछ ऐसे नियमों में भी बदलाव होने वाले हैं, जिनसे आपका जीवन सीधे-सीधे प्रभावित होगा. खासकर आपकी वित्तीय स्थिति पर इन बदलावों का सीधा असर होगा.
जनवरी 2026 से बैंकिंग, सोशल मीडिया, सरकारी सेवाओं और वेलफेयर स्कीम में बड़े बदलाव लागू होंगे. क्रेडिट स्कोर अपडेट, पैन-आधार नियम, पे कमीशन में बदलाव, किसानों को मिलने वाले फायदे और फ्यूल की कीमतों में बदलाव जैसे कई परिवर्तन और संशोधन दिखने को मिल सकते हैं.
अगर आप साल 2026 में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी जेब से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. क्योंकि जनवरी 2026 से कार कंपनियां कार की कीमत बढ़ाने जा रही हैं. Honda अपनी गाड़ियों की कीमत 1 से 2 फीसदी का इजाफा कर सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं Nissan 3 फीसदी और MG 2 प्रतिशत तक दाम में बढ़ोरी की तैयारी कर रहा है. BYD की Sealion 7, नए साल में महंगी हो जाएगी. जबकि Mercedes-Benz ने कारों की कीमत में 2 फीसदी इजाफे की तैयारी की है. BMW की कारें भी 3 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी.
सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के सख्त नियमों पर विचार कर रही है, जैसे नियम ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में हैं. ट्रैफिक के मामले में, कई शहर डीजल और पेट्रोल कमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाने की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली और नोएडा में, प्रदूषण कम करने के लिए पेट्रोल गाड़ियों से डिलीवरी पर भी रोक लग सकती है.
एक नया इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म पेश किया जा सकता है, जिसमें पहले से भरी हुई बैंकिंग और खर्च की डिटेल्स होंगी. 1 जनवरी को LPG घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिसंबर में सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी. इस बार उम्मीद है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कमी आएगी. 1 जनवरी को एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है, जिससे हवाई टिकट के किराए पर असर पड़ सकता है.








