रांची- राजधानी रांची में कैब ड्राइवर को लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रविवार को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के करबला टैंक रोड से फरहान अंसारी और मो साहब नामक दो युवकों ने एक ओला कैब बुक की. कैब में सवार होने के बाद, दोनों युवकों ने ड्राइवर को लगभग दो घंटे तक पूरे रांची शहर में घुमाया और उन्हें लूटने की कोशिश की.
लूट के प्रयास के तहत, अभियुक्तों ने पीड़ित ड्राइवर को मजबूर किया कि वह अपने किसी दोस्त को कॉल करके 34 हजार रुपये नकद मंगवाए. डर के मारे पीड़ित ड्राइवर ने अपने दोस्त को फोन कर पैसे मंगवाए.
जब पैसे का लेन-देन हो रहा था, तभी कैब चालक और उसके दोस्तों ने अभियुक्तों का विरोध किया. विरोध करने पर, अपराधियों ने हिंसक रूप ले लिया और ड्राइवर पर पिस्तौल के बट से वार किया. विरोध बढ़ता देख, दोनों अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भागने के दौरान, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी फरहान अंसारी को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान फरहान अंसारी के पास से एक मोबाइल फोन और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद हुई है.








