रांची- भाजपा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार मुखर होकर आवाज उठा रही है. जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी. इसके साथ ही हिजाब मामले के बाद डॉ नुसरत को 3 लाख रुपए महीने देने की बात पर भी प्रतिक्रिया दी.
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा की राजनीति जिस धर्मांधता के मुद्दे पर टिकी है, उसी आधार पर लगातार स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी के अल्पसंख्यक समुदाय से आने की वजह से ही उन्हें भाजपा के निशाने पर रहना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि अगर वह गैर अल्पसंख्यक समुदाय से आते तो भाजपा के विरोध के केंद्र में नहीं होते. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानुप्रताप शाही जो स्वास्थ्य विभाग के करोड़ों के घोटाले के आरोपी रहे हैं और जेल की सैर कर चुके हैं, उनका घोटाला भाजपा को नहीं दिखता है बल्कि भाजपा ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना रखा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रांची का सदर अस्पताल अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय व्यवस्था से देशभर के सदर अस्पतालों में अग्रणी पायदान पर आ गया है.
जिसकी कार्य प्रणाली की जानकारी लेने अन्य राज्यों के प्रतिनिधि झारखंड आते हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं में दिन प्रतिदिन दिन गुणात्मक सुधार हो रहे हैं. सोनाल शांति ने कहा कि आसाराम बापू को अपना आदर्श मानने वाले लोगों को महिला अस्मिता का ख्याल नहीं होगा.
सोनाल शांति ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जो कृत्य किया गया, उसके बारे में एक भी भाजपा नेता ने खेद तक प्रकट नहीं किया. झारखंड की सभ्यता और संस्कृति महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि डॉ नुसरत की आत्मसम्मान और हौसले को बनाए रखने के लिए डॉ इरफान अंसारी ने अगर नौकरी की पेशकश की तो भाजपा क्यों हाय तौबा मचा रही है. क्या इसकी वजह यह नहीं है कि डॉ इरफान अंसारी और डॉ नुसरत प्रवीण एक ही समुदाय से आते हैं.








