पलामू- गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से पलामू के जेवर कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. गैंगस्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबारी रंजीत सोनी को एक वॉइस मैसेज भेजा है. जिसके माध्यम से उन्होंने कारोबारी से एक करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की है.
कारोबारी को वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गयी है. कहा गया है कि रंजीत सोनी एक करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी जमा करे. रंजीत सोनी की मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा इलाके में ज्वेलरी की दुकान है.
दरअसल प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के जरिए वॉइस मैसेज में रंगदारी को प्रोटेक्शन मनी और छोटे सरकार टैक्स का नाम दिया है. गैंगस्टर ने कारोबारी को धमकी देते हुए कहा है कि वह दुबई से बोल रहा है. रविवार को वॉइस मैसेज के माध्यम से कारोबारी को धमकी मिली थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़ित रंजीत सोनी के द्वारा मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. फिलहाल कारोबारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है और इलाके में पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








