शेखपुरा- बिहार के शेखपुरा में एक खदान में गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से 7 घंटे बाद शव निकाला.
मृत महिला की पहचान पचना निवासी पंकज पासवान की पत्नी अनीता देवी (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना से लोगों में आक्रोश है.
बताया जा रहा है कि रविवार की अहले सुबह पचना पहाड़ में एक महिला शौच करने गयी थी. जिस चट्टान पर महिला बैठी थी, वह चट्टान खिसक गया. जिससे महिला 100 फीट नीचे खाई में गिर गयी. नीचे चट्टान पड़ा था, उसपर गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मां को खाई में गिरते देख पुत्र रोने लगा तो आसपास की महिलाएं पहुंची. देखा कि महिला खाई में एक चट्टान पर गिरी हुई है. बाद में पॉकलेन और रस्सी के सहारे कुछ लोग चट्टान पर उतरे, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी. 7 घंटे बाद दोपहर 12 बजे महिला की लाश निकाली गई.
लोगों ने बताया कि शेखपुरा पहाड़ में पत्थर खनन का हाल यह है कि जहां पहले दो सौ से तीन सौ फीट उंचा पहाड़ था, वहां अब सौ फीट से अधिक की गहरी खाई बन चुकी है.
कई जगहों पर इन खाई में पानी भर जाने से झील का रूप ले लिया है. अबतक बरुई गांव के समीप बने झील में डूबने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








