रांची- झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही घाना कोहरा भी छाया हुआ है. ठंड और कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. धुंध की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. अधिकतम पारा लुढ़कने से दिन में भी सिहरन महसूस हो रही है.
लोहरदगा का न्यूनतम पारा लुढ़क कर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राज्य के 15 जिले ऐसे हैं, जहां कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर पर सिमट गई है. ऐसे समय में घर से बाहर निकलते वक्त और गाड़ी चलाते वक्त विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.
मौसम केंद्र रांची ने राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. 22 दिसंबर को छह जिलों- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं नौ जिलों- गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, धनबाद, देवघर और खूंटी में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण रातें ज्यादा ठंडी रहेंगी, जबकि अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.
हालांकि न्यूनतम पारा में सुधार हुआ है. लोहरदगा के बाद गुमला में सबसे कम 5.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा रांची, हजारीबाग, खूंटी और लातेहार का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








