शिवहर- बिहार के शिवहर में एक स्कूल की छात्राओं ने शनिवार को डीएम ऑफिस का घेराव कर दिया. सभी छात्राएं धरना पर बैठ गयी और शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगायी और आरोपी शिक्षक को जेल भेजने की मांग की.
शिक्षक की बदसलूकी से भड़की शहर स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय छात्राओं ने शनिवार को त्रैमासिक परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। साथ ही स्कूल में जबरदस्त हंगामा किया।
वहीं अपने अभिभावकों के साथ समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। शिक्षक की बदसलूकी से नाराज छात्राओं ने अभिभावकों के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचकर धरना दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक ने उनके साथ अभद्र और अशोभनीय व्यवहार किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब विद्यालय स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज छात्राएं और अभिभावक प्रशासन के दरवाजे पर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा, नारेबाजी और रोष साफ झलक रहा था।
इधर, स्कूल के प्रधानाध्यपक ने कहा कि जिस दिन की बात की जा रही है, उस दिन वे स्कूल में नहीं थे. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों से बात की जा रही है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
इस पूरे मामले में डीएम कार्यालय परिसर में मौजूद एसडीएम अविनाश कुणाल मौके पर मौजूद छात्राओं को समझाने का प्रयास किया. काफी समझाने के बाद भी छात्राएं डीएम से मिलने की मांग करती रही. जब एसडीएम ने परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने की बात कही, तब छात्राएं शांत हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








