रांची- बिहार के मुख्यमंत्री के हिजाब खींचने से चर्चा में आईं महिला डॉक्टर नुसरत परवीन को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर इरफान अंसारी ने नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी जॉब का खुला ऑफर दिया है. इरफान अंसारी ने ये साफ किया है कि अगर वो झारखंड आती हैं, तो उन्हें अच्छी सैलरी के साथ पूरी सुरक्षा और सम्मान भी मिलेगा.
इरफान अंसारी ने ये ऐलान किया है कि अगर नुसरत परवीन झारखंड में नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार कर लेती हैं तो उन्हें तीन लाख रुपये सैलरी हर महीने दी जाएगी.
साथ ही झारखंड सरकार उन्हें मनचाही पोस्टिंग और रहने के लिए एक सरकारी फ्लैट की सुविधा भी देगी. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के सम्मान के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करती.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल 15 दिसंबर को पटना में एक सरकारी प्रोग्राम के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, उसी वक्त उन्होंने डॉ नुसरत परवीन का हिजाब हटा दिया. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और नीतीश कुमार विवादों में आ गए. देशभर के लोगों ने नीतीश कुमार की कड़ी निंदा की.
झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने नीतीश कुमार की इस हरकत को बेहद शर्मनाक करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना सिर्फ एक इंसान का नहीं, बल्कि पूरे संविधान और इंसानियत का अपमान है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जिस महिला डॉक्टर का अपमान हुआ, झारखंड में उन्हें सम्मान और सुरक्षा दोनों मिलेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








