डेस्क- मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर आयकर विभाग की छापा पड़ा है. ये कार्रवाई उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है. आयकर विभाग शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है.
इसी मामले में मुंबई के अलावा बेंगलुरु में भी रेड की गई है, जहां रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. आयकर विभाग को संदेह है कि होटल व्यवसाय में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर गड़बड़ियां हो सकती हैं.
सूत्रों के मुताबिक, Bastian Hospitality कंपनी, जो मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और गोवा में Bastian नाम से क्लब और रेस्टोरेंट चलाती है, इस जांच के दायरे में है. अब तक मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में सर्च की पुष्टि हो चुकी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा प्रमोटर्स के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है. आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन, निवेश और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है. फिलहाल शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.








