रांची- राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में इस वक्त हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है. ठंड के चलते सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
घने कोहरे और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों पर असर पड़ा है. सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है, जबकि कई फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से काफी देर से संचालित की जा रही हैं.
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय रनवे पर दृश्यता निर्धारित मानकों से नीचे चली गई है, जिससे उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है. मौसम में सुधार के बाद धीरे-धीरे उड़ान सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








