पटना- CM नीतीश के मुस्लिम महिला डॉक्टर के हिजाब खींचने का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है. नीतीश कुमार के खिलाफ 3 राज्यों में FIR हुई है। बेंगलुरु, लखनऊ के बाद रांची में शिकायत दर्ज कराई गई है।
रांची के इटकी थाने में सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुर्तजा आलम ने लिखित शिकायत की है। थाने में की गई शिकायत में कहा कि हिजाब विवाद व्यक्तिगत मामला न हो कर सार्वजनिक डोमेन का विषय बन चुका है। धार्मिक पोशाक के साथ सार्वजनिक मंच पर किया गया ऐसा व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है बल्कि महिला की गरिमा पर सीधा हमला है।
लिखित शिकायत में मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई है। इधर, सपा प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत की है। लखनऊ के कैसरबाग थाने में तहरीर देकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुनैया राणा ने शिकायत में लिखा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच पर एक महिला का हिजाब खींचा, उससे उनके मानसिक दिवालियापन का पता चलता है। नीतीश कुमार की यह हरकत बेहद शर्मनाक थी।
सुमैया राणा ने यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संजय निषाद का बयान भी आपत्तिजनक है। मंत्री संजय निषाद ने मामले पर एक चैनल से कहा, ‘वो (नीतीश) भी तो आदमी हैं। इतना पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए। नकाब छूने से इतना हंगामा, यहां-वहां…तो क्या होता?’
दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद सीएम ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








