रांची- राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 21 गंभीर बीमारियों का उपचार झारखंड में ही उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि रिम्स रांची, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल धनबाद, सदर अस्पताल रांची और एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा विकसित की जाएगी.
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी 21 गंभीर बीमारियों का इलाज मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत तय पैकेज के अनुसार मरीजों को उपचार सुविधा मिलेगी, जिससे आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरकार द्वारा जिन 21 गंभीर बीमारियों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है, उनमें सभी प्रकार के कैंसर रोग, किडनी प्रत्यारोपण, गंभीर लीवर रोग, एसिड अटैक, विस्कॉट एल्ड्रिच सिंड्रोम, थैलेसीमिया एवं अन्य रक्त विकार, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, दुर्घटना के बाद विकृति एवं जलने के मामलों में प्लास्टिक सर्जरी, रेटिना डिटैचमेंट, गंभीर सिर की चोट (क्रैनियोटॉमी एवं क्रिटिकल केयर सहित), कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग और इंट्रा एओर्टिक बैलून पंप, आईसीयू में तीव्र किडनी फेल्योर के मरीजों के लिए निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी, प्रोलीफेरेटिव डायबेटिक रेटिनोपैथी, ट्रेकिया-ईसोफेजियल फिस्टुला का ऑपरेशन, मेनिन्जोएन्सेफालोसील सर्जरी, पेनिट्रेटिंग केरेटोप्लास्टी, ब्रेन हैमरेज, जन्मजात विकृतियां जैसे चेहरे की कटाव (फेशियल क्लेफ्ट), माइक्रोस्टिया, हेमोफेशियल माइक्रोसोमिया, ट्रेचर कॉलिन्स सिंड्रोम, क्रैनियोसिनोस्टोसिस, एक्टोपिया वेसिका, कॉक्लियर इम्प्लांट, ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और जुवेनाइल नेसोफैरिंजियल एंजियोफाइब्रोमा शामिल हैं. इसके अतिरिक्त समय-समय पर विभाग द्वारा अधिसूचित अन्य रो








