रांची- पिछले दो वर्ष से राज्य के लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है. जिसको लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक अर्थी जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए. आंदोलन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मांग लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान को लेकर था.
सरकार विरोधी नारे के बीच भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बीच चौराहे पर पुतला दहन किया. इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि एक तरफ छात्र परेशान हैं और सरकार निश्चिंत है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
छात्रवृत्ति नहीं मिलने का कारण सरकार टेक्निकल वजह बताकर अपनी खामी छुपाने में लगी है. यदि छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द नहीं किया जाएगा तो इससे भी उग्र आंदोलन भाजयुमो के कार्यकर्ता करेंगे.
इस अवसर पर महानगर भाजपा के वरुण साहू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो वर्ष से राज्य के लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है और राज्य सरकार सिर्फ बहाना बना रही है. पैसों को इधर से उधर कर किसी तरह मंईयां योजना के तहत पैसे दिए जा रहे हैं.
लंबित छात्रवृत्ति के लिए केंद्र सरकार पर दोष मढ़ने के बजाय सरकार को चाहिए कि सभी तकनीकी अड़चनों को दूर कर छात्रों को जल्द से जल्द भुगतान करें नहीं तो आने वाले समय में आंदोलन और भी आक्रामक होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








