पटना- गौरीचक थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है. फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया. जबकि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








