पटना- आलमगंज थाने से महज चंद कदम की दूरी पर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार होने में सफल हो गए.
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद सिटी एसपी पटना पूर्वी परिचय कुमार, पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की.
पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा भी बरामद किया है. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. वही हत्या का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में अपराधियों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सिटी एसपी परिचय कुमार ने बतलाया कि पुलिस ने मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है. मौके पर मौजूद सिटी एसपी पटना पूर्वी परिचय कुमार ने जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाते हुए सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.
फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है. वही हत्यारो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस इलाके की नाकाबंदी कर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है. थाने से महज चंद कदम पर हुई हत्या की इस वारदात से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है.








