नालंदा- राजगीर में छेड़खानी का मामला सामने आया है. विपुला गिरी पहाड़ पर बिहारशरीफ की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गई थी. पहाड़ पर चढ़ते समय चार युवकों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह पर लड़की के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया.
आरोपी युवक नाबालिग लड़की को जबरन जंगल की ओर ले जाने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान उन्होंने छेड़छाड़ और बदसलूकी की. पीड़ित लड़की का दोस्त पहाड़ से भागकर नीचे आया और स्थानीय लोगों व अन्य पर्यटकों से मदद मांगी. पर्यटकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी.
सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार और हिलसा डीएसपी कुमारी शैलजा मौके पर पहुंचे. डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पहाड़ पर छापेमारी की और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया. अन्य तीन आरोपी भाग निकले. पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बचा लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के युवक के रूप में हुई है. पीड़िता ने उसकी शिनाख्त कर ली है. पुलिस ने पहाड़ की घेराबंदी कर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








