डेस्क- जयपुर सिटी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मंजू लता मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए अपने विवादित बयान पर खुलकर अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के ज़रिए बीजेपी राज्यों में सरकार बना रही है.
अपने बयान को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मंजू लता मीणा ने कहा कि उनका काम सच को जनता के सामने लाना है. उन्होंने कहा, “मैंने जो कहा, उस पर मैं आज भी कायम हूं. देश में जो माहौल है, वही मेरी बातों में दिखा.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनका कहना था कि कांग्रेस का दायित्व है कि वह जनता की आवाज बने और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कोशिशों का विरोध करे. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर वोटिंग प्रक्रिया पर भरोसा ही खत्म हो जाएगा, तो लोकतंत्र का आधार हिल जाएगा.
मंजू लता मीणा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कई राज्यों में वोटों में गड़बड़ी करके सरकारें बनाई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग भी निष्पक्ष संस्था की तरह काम नहीं कर रहा, बल्कि सरकार के इशारों पर फैसले ले रहा है. उनके अनुसार, लोकतंत्र में यह बेहद गंभीर मामला है और जनता के अधिकारों पर सीधा हमला है.
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार, युवाओं, महिलाओं और किसानों जैसे बुनियादी मुद्दों पर बात करने से बचते हैं. भावनात्मक मुद्दों को आगे रखकर जनता को भ्रमित किया जाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें मंजू लता मीणा दिल्ली में कांग्रेस की रामलीला मैदान में आयोजित की गई ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल हुईं थी. जहां मंजू लता मीणा ने ही नारा दिया था – ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी. आज नहीं तो कल खुदेगी.’ जिसे लेकर विवाद हो गया. इस नारे को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने मंजू पर हमला बोला.








