पटना- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया. बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष का निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने स्वागत किया.
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बड़ी संख्या में पार्टी के सांसद, नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नेता बीजेपी मुख्यालय के बाहर खड़े नजर आए.
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने नितिन नबीन का स्वागत किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद समेत तमाम बड़े नेताओं ने नितिन नवीन का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया. इसके बाद पार्टी के कद्दावर नेताओं ने उन्हें इस मौके पर बधाई दी, शुभकामनाएं दिन.








