पटना- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान से बिहार में सियासी भूचाल आ गया है. एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ऐलान किया है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को जब्त किया जाएगा. डिप्टी सीएम के इस बयान से आरजेडी में हड़कंप मचा है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने तो चुनाव से पहले भी कहा था कि लालू यादव की संपत्ति को सरकार जब्त करेगी. संपत्ति जब्त करके बिहार के गरीबों के लिए स्कूल खोला जाएगा. साथ ही सम्राट चौधरी ने लालू यादव को पंजीकृत अपराधी करार दिया है.
सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में जो कोई अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करेगा, उसे सरकार जब्त करेगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भी अवैध तरीके से अब अकूत संपत्ति अर्जित की है, उनकी संपत्ति को जब्त कर जमीन पर स्कूल खोला जाएगा. सरकार इसके लिए तैयारी भी कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा के बयान का जनता दल यूनाइटेड ने भी समर्थन किया है. पूर्व मंत्री और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है. उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को तत्काल प्रवर्तन निदेशालय को अटैच करना चाहिए.








